
Flute yoga is like traditional yoga. It relieves physically and mentally both types. this invented by S. Vyas Yog University
Flute Yoga (Bansuri Meditation)
जिस बांसुरी की धुन में भगवान कृष्ण गोपियों और पशु-पक्षियों को मोहपाश में बांध लिया करते थे, उसका उपयोग आज की जीवनशैली से होने वाले तनाव को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। जीं हां दिल और दिमाग को सुकून देने वाली बांसुरी से आप अपने तनाव को भी दूर कर सकते हैं। यानी बांसुरी की धुन आपके तनाव को दूर करने में सहायक साबित हो सकती है। इस आसन को बांसुरी योग कहा जाता है। आइए जानें आखिर क्या है बांसुरी योग और इससे तनाव को कैसे दूर किया जा सकता है।
बांसुरी योग का उत्पत्ति एस. व्यास योग यूनिवर्सिटी ने किया है। यह पारम्परिक योग का मिलाजुला रूप है। इस योग में बांसुरी की धुनों पर सांसों पर नियंत्रण का अभ्यास किया जाता है। यह योग और बांसुरी का मेल है जो 40 मिनट के सेशन में मानसिक तनाव को कम करता है और आराम पहुंचाता है। इस योग के माध्यम से आपको करीब आठ घंटे की नींद तक का आराम मिल सकता है।
बांसुरी योग की विधि
बांसुरी योग करने के लिए सीधे खड़े हो जायें और दोनों हाथों को दोनों तरफ 90 डिग्री के कोण पर रखें। फिर बांसुरी की धुन पर हाथों को गोलाकार घुमाएं। इसके बाद ओंकार शब्द का उच्चारण करें। इसी मुद्रा में कुछ देर तक ध्यान की मुद्रा में बैठे रहें।
बांसुरी योग के लाभ
बंसी योग से आपकी थकान और तनाव तो कम होता ही है, साथ ही यह शारीरिक और मानसिक रूप से भी काफी मददगार होता है।
Sponsored By:
निवेदन :- कृपया अपने Comments से बताएं आपको यह Post कैसी लगी.
- यदि आपके पास Hindi में कोई Inspirational Story, Important Article या अन्य जानकारी हो तो आप हमारे साथ शेयर कर सकते हैं. कृपया अपनी फोटो के साथ हमारी e mail ID : info@dbinfoweb.com पर भेजें. आपका Article चयनित होने पर आपकी फोटो के साथ यहाँ प्रकाशित किया जायेगा.
Leave a Reply