
सूर्य नमस्कार: Surya Namaskar
Surya Namaskar सूर्य नमस्कार में 12 आसान होते हैं| इसे सुबह के समय करना बेहतर होता है| सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शरीर में रक्त संचरण बेहतर होता है, स्वास्थ्य बना रहता है और शरीर रोगमुक्त रहता है| सूर्य नमस्कार से हृदय, यकृत, आँत, पेट, छाती, गला, पैर शरीर के सभी अंगो के लिए बहुत से लाभ हैं| सूर्य नमस्कार सिर से लेकर पैर तक शरीर के सभी अंगो को बहुत लाभान्वित करता है|
हालाँकि सूर्य नमस्कार के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह मन व शरीर को ऊर्जान्वित कर तरो ताज़ा कर देता है और दिनभर के कामो के लिए तैयार कर देता है| यदि यह दोपहर में किया जाता है तो यह शरीर को तत्काल ऊर्जा से भर देता है, वहीं शाम को करने पर तनाव को कम करने में मदद करता है | यदि सूर्य नमस्कार तेज गति के साथ किया जाए तो बहुत अच्छा व्यायाम साबित हो सकता है और वजन कम करने में मदद कर सकता है| Surya Namaskar
- यह शरीर के सभी हिस्सों, मांसपेशिया और नसों को क्रियाशील करता है।
- इसे करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, और कमर लचीली होती है| सूर्य नमस्कार को हम खुले वातावरण में करते है, जिससे की शरीर को विटामिन-डी मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।
- सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से बालो का सफ़ेद होना और झरना बंद होता है
- सूर्य नमस्कार ह्रदय और फेफड़ो की कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी लाभदायक होता है।
- सूर्य नमस्कार अभ्यास त्वचा के लिए भी फायदेमंद है, इससे त्वचा के कई रोग दूर होते है|
- सूर्य नमस्कार क्रोध को नियंत्रित करने में भी कारगर होता है, इससे शरीर का संतुलन बना रहता है, मन शांत रहता है, और आप पूरा दिन अच्छा महसूस करते है।
- इसे करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, और कमर लचीली होती है|
- यह शरीर की सभी महत्वपूर्ण ग्रंथियों, जैसे की पैंक्रियाज, थायरॉइड, पिट्यूटरी ग्लैंड आदि को संतुलित करने में सहायक है|
- इसको नियमित तौर पर करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है। मानसिक तनाव, अवसाद, क्रोध, चिड़चिड़ापन, भय आदि के निदान के लिए इसे जरूर करना चाहिए|सूर्य नमस्कार वजन घटाने के लिए बेहद लाभदायक माना गया है| इससे ना केवल आपका वजन कम होता है, बल्कि यह आपके शरीर को पूरी तरह से शेप में भी लाता है।
- इसे रोज करने से रक्त संचालन सुचारू होता है, ब्लड प्रेशर की आशंका घटती है। मेटाबोलिज्म सुधरता है तथा शरीर के सभी अंग सशक्त और क्रियाशील होते हैं।
- सूर्य नमस्कार से पेट में होने वाली सभी समस्या भी जल्दी ठीक होने लगती है, पाचनक्रिया बढ़ाने के लिए भी यह उत्तम आसान है
Sponsored By: MyTechnode.Com: Hacking, Programming, Blogging and Technical Trick
निवेदन :- कृपया अपने Comments से बताएं आपको यह Post कैसी लगी.
- यदि आपके पास Hindi में कोई Inspirational Story, Important Article या अन्य जानकारी हो तो आप हमारे साथ शेयर कर सकते हैं. कृपया अपनी फोटो के साथ हमारी e mail ID : info@dbinfoweb.com पर भेजें. आपका Article चयनित होने पर आपकी फोटो के साथ यहाँ प्रकाशित किया जायेगा.
Leave a Reply